उत्तराखंड : पहले नगर निगम की जमीन ही बेच डाली फिर पीड़ित को मेयर का टिकट दिलाने का दिया झांसा, बीजेपी नेता ने पूर्व पार्षद पति के साथ मिलकर कर दिया ‘कांड’

खबर शेयर करें -

देहरादून: बीजेपी नेता और उसकी पत्नी ने नगर निगम की जमीन बिकाऊ बताकर पीड़ित असलम खान से करोड़ों की धोखाधड़ी कर डाली। खुद को भाजपा का वरिष्ठ नेता बताते हुए पीड़ित की पत्नी को मेयर का टिकट देने का झांसा भी दिया।

पीड़ित असलम खान निवासी बलबीर रोड ने एसएसपी अजय सिंह को शिकायत की है कि भाजपा की पूर्व पार्षद नीतू वाल्मीकि और उनके पति राकेश ने नगर निगम की ज़मीन को बिकाऊ बताकर 1.31 करोड़ रुपये की ठगी की है। यह राशि पटवारी तहसीलदार मुख्य सचिव कार्यालय में जमा करने स्टांप शुल्क, दाखिल खारिज और सेल डीड पंजीकरण के नाम पर ली गई। एसएसपी कार्यालय में दी गई तहरीर के आधार पर रायपुर थाना पुलिस ने दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सीएम धामी की हाईलेवल समीक्षा बैठक: सड़कों पर नमाज बर्दाश्त नहीं, तय स्थलों पर ही हो धार्मिक गतिविधियां; चारधाम यात्रा को लेकर अफसरों को कड़े निर्देश

खुद की ऊंची राजनीतिक पहुंच का दिया हवाला

असलम खान ने बताया कि उनका संपर्क जुलाई 2022 में राकेश तिनका और उसकी पत्नी नीतू वाल्मीकि निवर्तमान पार्षद तरला आमवाला से हुआ। राकेश तिनका ने खुद को भाजपा का वरिष्ठ नेता बताया और दोनों पति-पत्नी ने अपनी ऊंची राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए कहा कि नगर निगम की कुछ भूमि बिकाऊ है। उन्होंने जमीन खरीदवाने का प्रस्ताव दिया और मुनाफे में आधे हिस्से का झांसा दिया। दम्पति पर आरोप है कि इन्होने 1.31 करोड़ रुपये ठगे और बाद में पता चला कि नगर निगम की कोई ज़मीन बिकाऊ नहीं थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण: पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज होंगे 'पद्म भूषण' से सम्मानित, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सौंपेंगी पदक

मेयर के टिकट मिलने का दिया झांसा

जमीन न मिलने पर ने 1 जुलाई 2023 को आरोपी दंपति को कचहरी परिसर में अधिवक्ता सुनील सिंह राघव के पास बुलाया और केस दर्ज कराने की तहरीर दिखाई। इस दौरान आरोपी दंपति ने एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर 1.20 करोड़ रुपये लेने की स्वीकार किया। राकेश तिनका ने यह भी कहा कि वह कोई केस दर्ज नहीं कराएं और उसकी पत्नी को मेयर का टिकट मिलने वाला है। 20 जुलाई 2023 को बीस लाख रुपये भुगतान का झांसा भी दिया। आरोप है कि तिनका लंबे समय से पीड़ित पक्ष को धमका भी रहा है। एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  कूड़े के खिलाफ बाली की अनोखी स्ट्राइक ! जहां लगता था कूड़े का ढेर, अब वहां गूंजेगा स्वच्छता का संदेश “कचरा ना फेंके इधर-उधर, यह शहर भी है आपका घर”