आँचल दुग्ध संघ में स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर शोक सभा आयोजित: संस्था परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, अर्पित की संवेदनाएं

खबर शेयर करें -

लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में पूर्व प्रशासक राजेंद्र सिंह बिष्ट और यांत्रिक अनुभाग के कार्मिक महेंद्र सिंह बिष्ट के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रशासनिक भवन परिसर में हुई इस श्रद्धांजलि सभा में संघ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें 👉  मां के प्रेमी ने नशीली दवाएं देकर किशोरी से महीनों किया दुष्कर्म, पीड़िता के गर्भवती होने पर खुली करतूत; पुलिस ने आरोपी नजीर को दबोचा

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट का यूं अचानक चले जाना उनके परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। संस्था परिवार ने इस दुःख की इस घड़ी में महेंद्र सिंह बिष्ट और उनके समस्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ढांढस बंधाया और ईश्वर से शोकाकुल परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि पार्टी के संस्थापक वीरेंद्र पुरी महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कुटिया में अचेत मिले; करंट लगने की आशंका

गमगीन माहौल में संपन्न हुई इस श्रद्धांजलि सभा में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पीएंडआई सुभाष बाबू, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, रश्मि धामी, कमलेश कुमार, धर्मेंद्र काण्डपाल, नरेश मिश्रा, राजेंद्र सिंह रैकवाल, विमल कुमार, विजय सिंह चौहान और कैलाश चंद्र जोशी सहित आँचल दुग्ध संघ के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल: PPS कैडर के 12 अफसरों के तबादले; शेखर सुयाल बने एएसपी सिटी देहरादून तो हरबंस सिंह को मिली हल्द्वानी की कमान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad