उत्तराखंड : होली खेलते वक्त दो दोस्तों के बीच हुआ खूनी खेल, मामूली विवाद के बाद एक दोस्त ने दूसरे को मारी गोली

खबर शेयर करें -

उधमसिंहनगर जिले में होली खेलते वक्त दो दोस्तों के बीच खूनी खेल खेला गया। मामूली विवाद के बाद एक दोस्त ने दूसरे को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाजपुर में होली के दिन दो दोस्त होली के दिन सुबह से ही एक-दूसरे के साथ खेल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: आदि कैलाश दर्शन को आए 79 वर्षीय पूर्व नौसेना कर्मी की नाभीढांग में मौत; पुराने लिपुलेख दर्रे की चढ़ाई के दौरान बिगड़ी तबीयत

लेकिन अचानक ही दो दोस्तों के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया था कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर फायर झोंक दिया। पुलिस की मदद से उसे नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने घायल व्यक्ति को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिगों से मजदूरी कराने वाले धन्नासेठों की अब खैर नहीं ! देर रात तक बच्चों से ढुलवाते हैं भारी माल, चार मंजिला इमारतों तक बनाते हैं बोझा ढोने की मशीन!

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी हर्षित बोरा मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस की कई टीमों ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मृतक का नाम गुरदीप सिंह उम्र 29 पुत्र दलजीत सिंह निवासी ग्राम बेरिया है। मृतक के भाई गुरदित्त सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी ग्राम बेरिया दौलत केलाखेड़ा की तहरीर पर आज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर बना नकली दूध-मावे और सिंथेटिक पनीर की मंडी ! सुबह तड़के यूपी से पहुंचती है मिलावटी माल की खेप, आखिर किसकी शह पर चल रहा है मिलावट का खेल?