नैनीताल के न्यू पालिका बाजार में तड़के लगी भीषण आग: मशहूर मोमो-चाउमीन की दुकान जलकर राख, सिलिंडर फटने से हड़कंप; एक कर्मचारी घायल

खबर शेयर करें -

नैनीताल। शहर के मल्लीताल स्थित न्यू पालिका बाजार में शुक्रवार तड़के प्रसिद्ध ‘तमांग फास्ट फूड’ की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब पांच बजे उठी आग ने चंद मिनटों में ही विकराल रूप धारण कर लिया। इसी दौरान दुकान में रखा गैस सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे आसपास के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, ब्लैकमेल कर लाखों ऐंठने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार; 1 लाख नकद और कार बरामद

खिड़की से कूदकर बचे कर्मचारी, एक घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह दुकान से धुआं उठता देख अंदर सो रहे कर्मचारी घबरा गए और पीछे की खिड़की से तिब्बती बाजार की ओर भागकर अपनी जान बचाई। उनके बाहर निकलने के तुरंत बाद सिलिंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे आग की लपटें आसपास की दुकानों तक फैलने लगीं। घटना में दुकान स्वामी सुंदर बिष्ट का कर्मचारी साहिल घायल हो गया, जिसे तत्काल बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि पार्टी के संस्थापक वीरेंद्र पुरी महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कुटिया में अचेत मिले; करंट लगने की आशंका

टला बड़ा हादसा, शॉर्ट सर्किट की आशंका

न्यू पालिका बाजार में दुकानें एक-दूसरे से सटी होने के कारण बड़ा हादसा होने का खतरा बन गया था, लेकिन दमकल कर्मियों की तत्परता से पूरी बाजार को चपेट में आने से बचा लिया गया। हालांकि, तमांग फास्ट फूड की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी है। एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आग लगने के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है, हालांकि प्रथम दृष्टया हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल: PPS कैडर के 12 अफसरों के तबादले; शेखर सुयाल बने एएसपी सिटी देहरादून तो हरबंस सिंह को मिली हल्द्वानी की कमान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad