धारचूला में पिकअप वाहन खाई में गिरा, एक लापता

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले के सीमांत धारचूला क्षेत्र में बीती रात एक पिकअप वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि वाहन का चालक लापता बताया जा रहा है। पुलिस, एसडीआरएफ और एसएसबी की टीमें लापता चालक की तलाश में जुटी हुई हैं।


 

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना

क्या है पूरा मामला?

 

पुलिस के मुताबिक, तवाघाट से धारचूला की ओर आ रहा एक कंपनी का पिकअप वाहन एलगाड़ के पास अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में दो लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद, पुलिस और एसएसबी की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और घायल युवक रितिक घोष (24) को बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन

घायल रितिक घोष ने बताया कि वे एचसीसी कंपनी में काम करते हैं।


 

लापता चालक की तलाश जारी

 

हादसे के बाद से वाहन का चालक लापता है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण रात में रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आई, लेकिन अब एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें लापता चालक की खोजबीन कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा इलेक्ट्रीशियन का मददगार, बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर अलमारी से उड़ाए सोने के गहने; पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Ad