बहन का कटा सिर लेकर घूमता रहा युवक, बोला- पूरी रात समझाया, न मानी तो काट डाला; गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से ऑनर किलिंग की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के फतेहपुर में एक युवक ने अपनी बहन का सिर धड़ से अलग करके उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

इसके बाद युवक उसका सिर लेकर थाने की तरफ जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

दिल दहला देने वाले इस सनसनीखेज मामले के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, युवती आशिफा किसी युवक से प्यार करती थी, जिसके चलते उसकी अपने भाई रियाज के साथ बहस हुई थी। इसी दौरान युवक ने किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  युवती का नहाते हुए वीडियो बनाते टेलर रंगेहाथ गिरफ्तार, स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

चांदबाबू के साथ फरार हो गई थी युवती

जानकारी के मुताबिक, बीते 25 मई को आरोपी रियाज की बहन गांव के ही चांदबाबू के साथ फरार हो गई थी, जिसके बाद युवती के पिता ने चांदबाबू समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को खोज निकाला और युवती को घर वालों के हवाले कर दिया। वहीं जांच बाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि युवती का भाई रियाज उसकी इस हरकत से नाराज चल रहा था।

शुक्रवार सुबह हुई हत्या

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिले बीएसएफ हेड कांस्टेबल की मौत, जहरखुरानी गिरोह के शिकार होने की आशंका

एसएचओ डीके सिंह ने बताया, चांद बाबू से प्रेम संबंध के चलते आशिफा का अपने भाई रियाज से झगड़ा हुआ था। उसका भाई बहन के चाल-चलन को लेकर नाराज था। पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी युवक ने शुक्रवार सुबह अपनी बहन को घर के पास अहाते में कपड़े धोने के लिए भेजा था। वहीं पहुंचकर उसने आशिफा पर कई वार किए और सिर ही धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद वह सिर लेकर थाने की तरफ जा रहा था, बीच में ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बहन को पूरी रात समझाया

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बेहोश मिले बीएसएफ हेड कांस्टेबल की मौत, जहरखुरानी गिरोह के शिकार होने की आशंका

आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि सात जुलाई को चांद बाबू जेल से छूट गया था। मेरी बहन आशिफा उसके साथ रहने का तय कर चुकी थी, जिसके चलते उसकी अपनी बहन से बहस भी हुई थी। युवक ने बताया कि उसने अपनी बहन को पूरी रात समझाने की कोशिश की, लेकिन जब युवती ने बात मानने से इनकार कर दिया तो बहन की हत्या कर दी।

Ad