उधम सिंह नगर: किच्छा में युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश का आरोप

खबर शेयर करें -

किच्छा: उधम सिंह नगर के किच्छा कोतवाली क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक युवक के घर में घुसकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग भी की। मृतक की पहचान निर्वाचित ग्राम प्रधान के भतीजे के रूप में हुई है।


 

क्या है मामला?

 

ग्राम दरउ निवासी अलीम (मृतक) के घर पर दोपहर के समय हथियारों से लैस बदमाश घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। जब अलीम ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप, भड़के संगठन ,सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

 

चुनावी रंजिश का आरोप

 

अलीम के परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह हत्या पुरानी और चुनावी रंजिश का नतीजा है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के चुनाव में हार के बाद से ही विरोधी पक्ष के लोग रंजिश पाले हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर अस्पताल की सेहत बिगड़ी: एंटी रेबीज के बाद अब कफ सिरप का टोटा , मरीज बेहाल

पुलिस ने बताया है कि प्रथम दृष्टया यह मामला जमीनी विवाद का लग रहा है, लेकिन वे सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रहे हैं। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  आंगन में खेल रही 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत; स्लाइडिंग गेट गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट, बुझ गया घर का चिराग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad