रुद्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक: विश्वकर्मा मार्केट की 20 दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने सामने खड़े होकर किया हंगामा

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। रुद्रपुर के डीडी चौक स्थित विश्वकर्मा मार्केट में बुधवार को प्रशासन की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान भारी हंगामा और प्रदर्शन देखने को मिला। पीडब्ल्यूडी (PWD) की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में मार्केट की 41 में से करीब 20 दुकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान गुस्साए व्यापारियों और समाजसेवियों ने बुलडोजर के आगे खड़े होकर जमकर नारेबाजी की और कार्रवाई रोकने की मांग की।
‘पहले हमारे ऊपर बुलडोजर चलाओ’—व्यापारियों का उग्र विरोध
कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। प्रशासन की मंशा देख आक्रोशित व्यापारी और समाजसेवी बुलडोजर के आगे खड़े हो गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक उनके पुनर्वास और दुकानों के विकल्प का स्पष्ट समाधान नहीं होता, वे ध्वस्तीकरण नहीं होने देंगे। कुछ लोगों ने चेतावनी दी कि पहले बुलडोजर उनके ऊपर से गुजरेगा, उसके बाद ही दुकानों को तोड़ा जा सकेगा। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को हटाकर स्थिति पर काबू पाया।
दुकानों के आवंटन को लेकर व्यापारियों ने उठाए गंभीर सवाल
कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे मेयर विकास शर्मा ने व्यापारियों से वार्ता कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। मेयर ने भरोसा दिलाया कि प्रभावित दुकानदारों के लिए नई दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मार्केट में दुकानदारों की संख्या काफी अधिक है, जबकि प्रशासन केवल 25 लोगों को ही दुकानें आवंटित करने की बात कह रहा है। दुकानदारों ने मांग की है कि सभी प्रभावितों को पारदर्शी तरीके से पुनर्वास की व्यवस्था दी जाए, अन्यथा वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार