ग्राम प्रधान की तहरीर पर 4 माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा: लालकुआं पुलिस के रवैये के खिलाफ कोर्ट पहुंचे थे प्रधान, पांच पड़ोसियों पर केस

खबर शेयर करें -
लालकुआं। ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया के ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी की शिकायत पर न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार चार महीने बाद लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि बीते 28 अप्रैल की रात पड़ोसी ठाकुर सिंह, चम्पा देवी, लता मेहता, मोनिका और हर्षिता मेहता ने उनके और उनके परिवार के साथ अभद्रता व मारपीट की थी। घटना के बाद पुलिस से शिकायत करने के बावजूद राजनीतिक दबाव के चलते उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, बल्कि उल्टा उनके ही परिवार के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया गया। पुलिस प्रशासन और उच्चाधिकारियों से न्याय न मिलने पर ग्राम प्रधान को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
हल्द्वानी कोर्ट के आदेश पर एक्शन, विवेचना में जुटी लालकुआं पुलिस
उल्लेखनीय है कि घटना के अगले दिन ग्राम प्रधान संगठन ने भी निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय का घेराव किया था, फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के कड़े आदेश के बाद लालकुआं कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। न्याय मिलने पर खुशी जताते हुए ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी ने अदालती प्रक्रिया का आभार व्यक्त किया और कहा कि देर से ही सही, लेकिन उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और सत्य की जीत हुई है।
यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में दर्दनाक सड़क हादसा: वैला के पास अनियंत्रित होकर स्कवर में गिरी स्कूटी, महिला की मौके पर मौत, पति गंभीर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में हाईवे पर हाथियों के झुंड का तांडव: बोलेरो कार से टकराया विशालकाय हाथी, कार क्षतिग्रस्त, चालक ने भागकर बचाई जान