उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सौरभ की हत्या की गूंज पूरे देश में सुनाई दी। उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसका प्रेमी साहिल दोनों ही मेरठ जेल में बंद हैं।
मुस्कान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मुस्कान रस्तोगी गर्भवती है। मेरठ के सीएमओ अशोक कटारिया ने इसकी पुष्टि की है। मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या कर दी। उन्होंने सौरभ के शव के टुकड़ों को नीले रंग के ड्रम में डाला और उसमें सीमेंट डाला। इसके बाद दोनों घूमने के लिए हिमाचल चले गए। वहां दोनों ने खूब मौज-मस्ती की। हिमाचल से लौटने के बाद दोनों ने ड्रम को ठिकाने लगाना शुरू किया, लेकिन ड्रम भारी होने के कारण ऐसा नहीं कर पाए। इसके बाद दोनों ने मजदूरों को बुलाया। ड्रम हटाते समय एक तरफ का ढक्कन खुल गया और शव के कुछ टुकड़े नीचे गिर गए। साथ ही ड्रम से आ रही दुर्गंध के कारण मजदूर वहां से चले गए। इसके बाद मुस्कान और साहिल दोनों की इस योजना का खुलासा हुआ।
डॉक्टरों की निगरानी में है मुस्कान
दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों फिलहाल मेरठ जिला जेल में बंद हैं। मुस्कान के गर्भवती होने को लेकर जांच की गई है। जहां सीएमओ ने मुस्कान के गर्भवती होने की पुष्टि की है। मुस्कान को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। वहीं मृतक सौरभ के भाई ने मुस्कान पर गंभीर आरोप लगाए थे। भाई ने कहा था कि सौरभ 24 फरवरी को लंदन से अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने आया था। घर लौटते समय सौरभ ने अपने करीबियों को करीब एक करोड़ रुपये बांटे थे। सौरभ के भाई बबलू राजपूत ने बताया था कि मुस्कान मेरे भाई के कुछ पैसे ले गई थी।
लंदन में काम करता था सौरभ
बता दें कि 35 वर्षीय सौरभ राजपूत पहले मर्चेंट नेवी में काम करता था। इसके बाद वह लंदन में एक बेकरी में काम करने लगा। 2016 में सौरभ ने 27 वर्षीय मुस्कान रस्तोगी से शादी की थी। परिवार ने इस शादी का विरोध किया था। शादी के बाद सौरभ 2020 में लंदन के एक मॉल में काम करने लगा।












अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें