सियासी तूफ़ान के बाद हरक सिंह रावत गुरुद्वारे की शरण में! अपमानजनक टिप्पणी पर झुके सिर , गुरु घर में की सेवा, संगत से मांगी माफ़ी

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,देहरादून/काशीपुर।पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा सिख समुदाय पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के बाद उठे सियासी बवाल ने आखिरकार उन्हें गुरु घर की चौखट पर सिर झुकाने को मजबूर कर दिया। गुरुद्वारे पहुंच कर हरक सिंह रावत ने न सिर्फ संगत के आगे हाथ जोड़कर माफी मांगी, बल्कि “भूल-चूक माफ़” कहते हुए अपनी टिप्पणी को भावनाओं में बहकर हुआ अनुचित बयान बताया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन 'प्रहार': रुद्रपुर में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते दिल्ली का बुकी गिरफ्तार; कार, लैपटॉप और ₹92 हजार कैश बरामद

गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद पूर्व मंत्री पूरी विनम्रता के साथ जोड़ों की सेवा करते और फिर लंगर वितरण में हाथ बंटाते नजर आए। सोशल मीडिया पर उनके सेवा करते फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हैं, जिन पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।

संगत के बीच चर्चा यह भी रही कि हरक सिंह रावत ने पहली बार इस तरह खुलकर सार्वजनिक रूप से गलती स्वीकारते हुए सेवा की मिसाल पेश की है। वहीं, सिख समाज के कई प्रतिनिधियों ने कहा कि गुरु घर में आकर सेवा करने और माफी मांगने की परंपरा सदियों पुरानी है, और यदि किसी से भूल हो जाए तो यही मार्ग उचित माना जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में चुनावी रणभेरी: भाजपाई दिग्गजों की हुंकार के बाद कांग्रेस का पलटवार, जल्द उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी

फिलहाल, इस घटनाक्रम ने प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। अब देखना यह है कि सिख समाज उनकी माफी को किस रूप में लेता है और आगे यह मामला किस मोड़ पर पहुंचता है।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली के तारों में फंसा बदरीनाथ के तीर्थयात्रियों का हेलीकॉप्टर, महिला पायलट ने खेतों में कराई सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग