रिश्ता तय होने के बाद किया दुष्कर्म फिर दहेज की मांग कर तोड़ा रिश्ता, दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन
काशीपुर: शादी तय होने पर कई महीने तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद दूल्हा दहेज में 10 लाख नही मिलने पर बारात लेकर ही नही पहुचा। दुल्हन व उड़के परिजन बारात का इंतजार करते रहे। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मामला काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र का है। यहां निवासी एक युवती ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसका रिश्ता कुंडा थाना क्षेत्र के एक युवक से 27 मई को होना तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद युवक ने युवती के साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध भी बना लिए। शादी तय होने के कुछ दिन बाद युवक व उसके पिता द्वारा दहेज में 10 लाख रुपये की मांगे। उस समय पांच लाख का इंतजाम कर दिए गए।
24 मई की सुबह युवक और उसके पिता ने उसके घर आकर पांच लाख रुपए, कार और बुलेट बाइक देने पर ही विवाह करने की बात करने लगे। इस दौरान युवक ने बात करने के बहाने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म भी किया। जाते से। जाते समय युवक उसके पिता ने दहेज की मांग पूरी होने पर ही बारात लाने की धमकी दी। 27 मई को काफी देर तक बारात नही आई तो उन्होंने युवक ले पिता को फोन करके बारात पहुचने का समय पूछा। लेकिन उन्होंने दहेज के बिना बारात लाने के लिए मना कर दिया। पीड़िता ने पुलिस में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें