पार्टी को मजबूत करती अलका पाल ने फिर बढ़ाया कांग्रेस का कुनबा, दर्जनों युवाओं ने भाजपा छोड़ थामा हाथ

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर।काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का संगठन लगातार विस्तार की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा को राजनीतिक झटका देते हुए दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार के साथ पहुंचे करीब दो दर्जन युवाओं ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। पार्टी नेताओं ने सभी नए सदस्यों का कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया।

महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, भर्ती घोटाले, नीट परीक्षा में पेपर लीक, बंद पड़े उद्योगों और युवाओं के लिए रोजगार के सीमित अवसरों के कारण भाजपा सरकार के प्रति लोगों का विश्वास लगातार कम हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि युवा अब बदलाव चाहते हैं और कांग्रेस की नीतियों तथा राहुल गांधी की सोच से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अंग्रेजी शराब की दुकान पर बीयर की ओवररेटिंग को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले; पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस

अलका पाल ने कहा कि प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार, खनन माफिया और जनसमस्याओं से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है, जबकि कांग्रेस जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पहले से अधिक मजबूत होकर जनता के बीच जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कोलकाता में चमके हल्द्वानी के शटलर सार्थक जोशी, ऑल इंडिया अंडर-13 बैडमिंटन में जीता एकल और युगल का खिताब

सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को रोजगार और विकास के जो सपने दिखाए थे, वे पूरे नहीं हुए। यही वजह है कि बड़ी संख्या में युवा अब कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रहे हैं और प्रदेश में राजनीतिक बदलाव का मन बना चुके हैं।

कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, युवा कांग्रेस नेता अक्षित मिड्ढा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजकुमार, आरपी सिंह, मो. फुरकान, मो. नसीर हुसैन, दीपक कुमार, जसवंत सिंह, ऋषभ कुमार, अंकुर कुमार, नौबत सिंह, सौरभ कुमार, रोहित सिंह, आनंद पाल, अमित कुमार, सुमित यादव, मनप्रीत सिंह, रवि सिंह, हरकेश सिंह, देवेंद्र कुमार, अजय कुमार, ओमवीर सिंह, तेजपाल सिंह, सोमपाल सिंह, हरदेव सागर सहित अन्य युवा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विश्वकर्मा जयंती पर भक्तिमय रहा नैनीताल आंचल दुग्ध संघ प्लांट परिसर, सुंदरकांड, हवन-यज्ञ और आरती से गूंजी दुग्धशाला

कार्यक्रम के अंत में अलका पाल ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और आम जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad