
राजू अनेजा,काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 33 फीसदी महिला आरक्षण के नाम पर लाया गया परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक (131) असल में महिलाओं के सशक्तिकरण से नहीं, बल्कि देश के चुनावी नक्शे को बदलने की एक सोची-समझी रणनीति है।
अलका पाल ने आरोप लगाया कि यह कदम दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और छोटे राज्यों के प्रतिनिधित्व को कमजोर करने की दिशा में उठाया जा रहा है। उनके अनुसार, महिलाओं को आगे कर राजनीतिक संतुलन बदलने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार सच में महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्ध है, तो 2023 के महिला आरक्षण अधिनियम को अब तक लागू क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस विधेयक का महिलाओं के अधिकारों से कोई सीधा सरोकार नहीं है, बल्कि यह राजनीतिक एजेंडे को साधने का माध्यम बन गया है।
अलका पाल ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में महिलाओं, जाति जनगणना, संविधान और संघीय ढांचे की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन को एक “राजनीतिक हथियार” बनाकर सत्ता का समीकरण अपने पक्ष में करने की कोशिश की जा रही है।
ओबीसी महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे पर भी उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा और पूछा कि महिला आरक्षण कानून के तहत उनके लिए क्या ठोस व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इस अहम सवाल पर सरकार और उसके प्रतिनिधियों के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं है।
अंत में उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार वास्तव में महिला सशक्तिकरण के लिए गंभीर है, तो उसे बिना किसी भेदभाव के 2023 के महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करना चाहिए, अन्यथा यह साफ हो जाएगा कि महिलाओं के नाम पर सिर्फ सियासत की जा रही है।
ताजा खबर
- आदि कैलाश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर गिरी चट्टान: दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल; राजस्थान से उत्तराखंड आए थे तीर्थयात्री
- भारतीय निशानेबाजी के ‘स्वर्णिम सितारे’ जसपाल राणा का पार्थिव शरीर पहुंचा देहरादून: फूट-फूटकर रो पड़ीं शिष्या मनु भाकर, सीएम धामी और ओलिंपिक विजेताओं ने दी श्रद्धांजलि; वाराणसी में होगा अंतिम संस्कार
- द्वाराहाट-चौखुटिया मार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग: धू-धू कर जली निसान मैग्नाइट; सूझबूझ से बची गौचर से हल्द्वानी जा रहे तीन युवकों की जान
- कैंची धाम में प्रतिष्ठा दिवस की तैयारियां तेज: वैदिक मंत्रोचार के बीच मालपुए महाप्रसाद का निर्माण शुरू; हनुमान चालीसा के बाद अखंड रामायण पाठ प्रारंभ, 30 हजार से अधिक भक्तों ने टेका मत्था
- उत्तराखंड में धूप-छांव के बीच बारिश का दौर जारी: गूलरभोज में सबसे ज्यादा 98 मिमी बरसे बदरा, पहाड़ों में आज बर्फबारी और गर्जन के साथ बौछार के आसार
- उत्तराखंड में भूसे के दामों में भारी उछाल: सरकार ने बेवजह भंडारण और राज्य से बाहर सप्लाई पर लगाई रोक; ईंट-भट्टों को अगले 15 दिन नहीं बिकेगा भूसा
- किराया विवाद में तालिबानी बर्बरता: कम किराया लेने पर टैक्सी चालक को पीटा, पहनाई जूतों की माला; एसपी रेखा यादव के निर्देश पर 4 पर SC/ST एक्ट में केस
- नैनीताल में जल संस्थान के बेकाबू ट्रक ने वैन को टक्कर मारने के बाद मां-बेटी को कुचला; दिल्ली की दो महिला पर्यटक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
- लड़का समझकर चुरा ली थी चार महीने की मासूम लड़की, बाबा समेत पति-पत्नी गिरफ्तार; धामपुर से लखनऊ तक ट्रैक कर पुलिस ने बच्ची को बचाया
- धुएं के छल्लों के बीच पहुंची पुलिस, हुक्का बार से 21 युवक और संचालक गिरफ्तार

