
राजू अनेजा, काशीपुर। शहर के व्यस्त महाराणा प्रताप चौक पर शनिवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड के बाद पीड़ित दुकानदारों के बीच पहुंचकर महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने उनका दुःख बांटा और सरकार से तत्काल मुआवजा देने की मांग उठाई।
सुबह आग लगने की सूचना मिलते ही अलका पाल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचीं और अग्निकांड से प्रभावित खोखा व्यापारी शहजाद व अनिल शर्मा से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि आग की इस घटना में दोनों व्यापारियों की पूरी दुकान जलकर राख हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
अलका पाल ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि छोटे व्यापारियों की मेहनत की कमाई इस अग्निकांड में स्वाहा हो गई है, ऐसे में सरकार को तुरंत आगे आकर पीड़ित व्यापारियों को उचित मुआवजा और राहत प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार से वार्ता कर पीड़ितों को सरकारी सहायता दिलाने का आग्रह भी किया।
साथ ही उन्होंने सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल और क्षेत्र के लोगों से अपील की कि संकट की इस घड़ी में आगे आकर अग्निकांड से प्रभावित व्यापारियों की हर संभव मदद करें। उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इस मुश्किल समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, महेंद्र लोहिया, जितेंद्र सरस्वती, चंद्रभूषण डोभाल, अनिल शर्मा, इलियास महागीर और खैराती लाल समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
ताजा खबर
- पशु आहार के बढ़े दामों पर लगी रोक, अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश; 55 हजार पशुपालकों को मिली बड़ी राहत
- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन, ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह बने विजेता
- हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक
- रानीबाग चित्राशिला घाट पर गौला नदी के तेज बहाव में बहा युवक, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- मेडिकल स्टोर पर सीने में दर्द के बाद गिरा व्यक्ति, संचालक ने सूझबूझ से CPR देकर बचाई जान
- अग्निवीर योजना और पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के आह्वान पर बिफरी उत्तराखंड कांग्रेस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
- हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अमन ठाकुर हत्याकांड का 15 घंटे में खुलासा, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में सिरफिरे ने दुपट्टे से घोंटा था गला
- वायुसेना के सार्जेंट आशीष जुयाल का दिल्ली में निधन, पिंडर तट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; गांव में पसरा मातम

