राजू अनेजा,काशीपुर। रंगों के महापर्व होली के अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए शहर के समग्र विकास और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने का अवसर है। “आओ मिलकर होली मनाएं और काशीपुर को आदर्श, स्वच्छ और सुरक्षित शहर बनाने का संकल्प लें। जब नागरिक जागरूक होंगे, तभी शहर प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा।”
अलका पाल ने कहा कि त्योहारों की असली खुशी तब है, जब हर घर में मुस्कान और हर चेहरे पर संतोष हो। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक भूमिका निभाने, महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग रहने और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की अपील की।
उन्होंने यह भी कहा कि काशीपुर की पहचान केवल व्यापारिक नगरी के रूप में नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता के केंद्र के रूप में होनी चाहिए। “इस होली पर नफरत की दीवारें गिराएं, विकास और भाईचारे के रंग से पूरे शहर को रंग दें।”
अंत में उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और मंगलमय भविष्य की कामना की।
ताजा खबर
- हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार; शराब के नशे में पुलिस को दी थी चुनौती
- दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन तालाब में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत; लापरवाही पर भड़के ग्रामीण
- लालकुआं: वार्ड नंबर एक के निवासी मोटर मिस्त्री की हृदय गति रुकने से मौत; परिवार में मचा कोहराम
- चाचा की अंत्येष्टि में गए भतीजे पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, मौत
- कांग्रेस का कुनबा बढ़ाते तिलकराज बेहड़ के भांजे अक्षित मिड्ढा ने परिवार संग थामा हाथ का साथ
- कार्यकर्ताओं की फौज के साथ मैदान में उतरे हरेंद्र ! बोले- हैट्रिक का सपना देख रही भाजपा इस बार होगी क्लीन बोल्ड
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आहत किशोरी ने खुद को लगाई आग; हल्द्वानी के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
- लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन; व्यापारियों से एकजुट होकर मतदान करने की अपील
- लालकुआं: भीषण गर्मी का प्रकोप, साइकिल से बाजार आ रहे किसान गश खाकर गिरे; अस्पताल में भर्ती
- मतांतरण और लव जिहाद पर सी एम धामी की दहाड़, बोले- देवभूमि में मुल्लावादी मानसिकता नहीं पनपने देंगे

