सोमवार को बंद रहेंगे नैनीताल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी

खबर शेयर करें -

31 अगस्त 2025 को दोपहर 1 बजे जारी भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 सितंबर 2025 को नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस चेतावनी के चलते जिला प्रशासन ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान बिजली कड़कने और बहुत तेज़ बारिश हो सकती है, जिससे नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन का भी खतरा है।

यह भी पढ़ें 👉  कैलाश यात्रा के इंतजाम ध्वस्त: क्षमता से अधिक यात्रियों के पहुंचने से चरमराई आवास व्यवस्था; कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर श्रद्धालु

छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए, नैनीताल जिले के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनवाड़ी केंद्रों में 1 सितंबर 2025 (सोमवार) को छुट्टी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर भैंस चोरी मामले में बढ़ा आक्रोश: ₹75 हजार की बरामदगी से असंतुष्ट सैकड़ों ग्रामीणों ने घेरा SSP दफ्तर; बाजपुर CO को सौंपी गई जांच

यह आदेश उन आवासीय स्कूलों पर लागू नहीं होगा जहाँ छात्र और पढ़ाई की सुविधा एक ही जगह पर है। जरूरत पड़ने पर ही शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को स्कूल बुलाया जा सकता है।

मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। अगर कोई लापरवाही होती है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: महामंत्री पद पर अमजद खान का डिजिटल और जमीनी 'धमाका'; छोटे-बड़े व्यापारियों के भारी ध्रुवीकरण से विपक्षियों में मची खलबली