
राजू अनेजा,रुद्रपुर। भूरारानी रोड से युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपितों को पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपितों को जवाबी कार्रवाई में दबोच लिया गया, जबकि एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत युवती शनिवार रात अपनी सहेली और दो युवकों के साथ भूरारानी रोड पर गई थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और चारों को जबरन कब्जे में लेकर उनकी ही बाइक से गदरपुर हाईवे की ओर ले गए।
रास्ते में एक युवक और एक युवती चलती बाइक से कूदकर किसी तरह जान बचाने में सफल रहे, लेकिन दूसरा युवक और युवती आरोपितों के कब्जे में रहे। गदरपुर हाईवे पर बदमाशों ने युवक को बीच रास्ते में उतार दिया और युवती को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
घटना के बाद पुलिस ने गैंगरेप समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। हाईवे और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद सोमवार देर रात सूचना मिली कि तीनों आरोपित बगवाड़ा चौकी क्षेत्र के किच्छा हाईवे से भागने की फिराक में हैं।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपितों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। इसके बाद तीनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अब आरोपितों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
ताजा खबर
- नैनीताल : शादी का झांसा, नशीला पदार्थ और ब्लैकमेलिंग: दिल्ली की युवती ने प्रतिष्ठित परिवार के युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, 6 लोगों पर FIR दर्ज
- मां नंदा देवी बड़ी जात की तैयारियां तेज: समिति के पदाधिकारियों ने बदरीनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, माणा-बामणी और मंदिर समिति को दिया न्योता
- बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग तेज: ‘वनाधिकार संगठन’ ने चाय पर चर्चा कर बुलंद की आवाज, जल्द फैसले का किया आह्वान
- कांवड़ यात्रा के लिए उत्तराखंड तैयार: CM पुष्कर सिंह धामी बोले- ‘देवभूमि’ में शिव भक्तों का स्वागत, सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम
- हल्द्वानी : सड़क हादसों पर अंकुश लगाने को परिवहन विभाग का कड़ा रुख: चेकिंग अभियान में 105 वाहनों के चालान, 6 गाड़ियां सीज
- हल्द्वानी में खड़गे के आगमन को लेकर कांग्रेसी उत्साहित: वरिष्ठ नेता नंदन दुर्गापाल बोले- महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ बुलंद होगी जनता की आवाज
- ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की ऐतिहासिक तिथि पर उत्तराखंड आ रहे खड़गे: हल्द्वानी की जनसभा को लेकर लालकुआं कांग्रेस में उत्साह, मोहन कुड़ाई ने की पहुंचने की अपील
- रुद्रपुर गैंगरेप के तीनों दरिंदे मुठभेड़ के बाद दबोचे, पुलिस पर बरसाईं गोलियां… जवाबी फायरिंग में एक के पैर में लगी गोली
- काशीपुर में बुजुर्गों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा बोले— हमारे बुजुर्ग ही समाज की सबसे बड़ी धरोहर
- दुग्ध संघ की बोर्ड समीक्षा बैठक में विकास कार्यों का खाका तैयार: अध्यक्ष मुकेश बोरा को जन्मदिवस की मिलीं शुभकामनाएं, शिक्षा मंत्री और बोर्ड सदस्यों ने दी बधाई

