अटारिया मंदिर परिसर में नमाज़ को लेकर बवाल: मारपीट का आरोप, दोनों पक्ष आमने-सामने

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,रुद्रपुर। शहर के अटारिया मंदिर परिसर में नमाज़ पढ़ने को लेकर विवाद गहराता दिख रहा है। निर्माण कार्य में लगे एक राजमिस्त्री के साथ मंदिर प्रबंधक द्वारा कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा के बाद स्थानीय स्तर पर माहौल गरमाया हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, मंदिर के पास एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि वहां काम कर रहा राजमिस्त्री रमज़ान के चलते मंदिर परिसर के समीप नमाज़ अदा कर रहा था। इसी दौरान मंदिर प्रबंधक अरविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और युवक को रोकने का प्रयास किया।
आरोप है कि बात बढ़ने पर धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और डंडे से मारपीट हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी रोड पर पिकअप और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत; चकलुवा निवासी भावना रावत की मौत, सहेली गंभीर

मंदिर प्रबंधन का पक्ष

मंदिर प्रबंधक अरविंद शर्मा ने कहा कि आसपास कोई मस्जिद, मजार या ईदगाह नहीं है। उनके अनुसार संबंधित व्यक्ति लगातार तीन दिनों से मंदिर परिसर में नमाज़ पढ़ रहा था। उन्होंने दावा किया कि पहले समझाने की कोशिश की गई, लेकिन नहीं मानने पर विवाद की स्थिति बनी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा-पंतनगर हेली सेवा शुरू: अब 5 घंटे का सफर सिर्फ 30 मिनट में; किराया ₹3800, जानें पूरा शेड्यूल

संवेदनशील हुआ मामला, पुलिस की चुप्पी

घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज है। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आने से मामला संवेदनशील हो गया है। फिलहाल पुलिस की ओर से किसी आधिकारिक कार्रवाई या जांच की पुष्टि नहीं हुई है।
स्थानीय लोग निष्पक्ष जांच और स्पष्ट कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि अफवाहों पर विराम लगे और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक 2026: आज से शुरू हुआ साहसिक सफर; पंजीकरण प्रक्रिया, सुरक्षा और पर्यावरण के नए नियम लागू