रिश्तों को कलंकित करने वाली वारदात: रुद्रपुर में सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, मां ने दी थी आत्महत्या की चेतावनी

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर से मानवीय रिश्तों को तार-तार करने वाली एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी सौतेले पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास और उसका अश्लील वीडियो बनाने का बेहद गंभीर आरोप लगा है। इस घिनौनी करतूत और लोक-लाज से परेशान होकर जब मानसिक रूप से टूटी पीड़ित बच्ची की मां आत्महत्या करने जा रही थी, तब हिंदूवादी संगठनों ने उसे संभाला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पहली शादी टूटने के बाद, बेटी के भविष्य को देखते हुए उसने साल 2012 में आरोपी से दूसरी शादी की थी। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन जैसे-जैसे नाबालिग बेटी बड़ी होने लगी, सौतेले पिता की नीयत बिगड़ गई। आरोप है कि करीब एक साल पहले आरोपी ने नहाते समय बेटी का अश्लील वीडियो भी बनाया था, जिसे महिला ने रंगे हाथों पकड़कर पति की पिटाई की थी। उस वक्त आरोपी ने पैर पकड़कर माफी मांग ली थी, जिससे घर की इज्जत के डर से महिला ने पुलिस में शिकायत नहीं की। लेकिन शनिवार को जब घर पर कोई नहीं था, तो आरोपी ने किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  तिकोनिया पार्क में रात को सोना हुआ खतरनाक: हल्द्वानी में दो लोगों के कान कटे मिले, इलाके में 'कान कटवा' की चर्चा से दहशत

बेटी से आपबीती सुनने के बाद महिला इस कदर मानसिक तनाव में आ गई कि उसने आत्मघाती कदम उठाने का मन बना लिया। उसने फोन पर स्थानीय हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों को रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई और आत्महत्या करने की बात कही। संगठन के कार्यकर्ता तुरंत हरकत में आए, महिला को ढांढस बंधाया और मां-बेटी को लेकर ‘तेल मिल चौकी’ पहुंचे। चौकी पर भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है और नाबालिग के बयान दर्ज किए जा रहे हैं; दोषी के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा भाव की मिसाल थे डॉ. डिमरी: नारायणबगड़ में ओपीडी के कुछ ही देर बाद हादसे का शिकार हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी, पिंडर घाटी में शोक की लहर
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत: चंपावत में घटकू मंदिर के पास हुआ हादसा, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें