लालकुआं में ‘आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ आयोजित; 234 लाभार्थी सरकारी योजनाओं से हुए लाभान्वित

लालकुआं (उत्तराखंड):
आंगनबाड़ी केंद्र रेलवे बाजार, वार्ड संख्या 06 लालकुआं में सेवा संकल्प योजना के अंतर्गत ‘आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनप्रतिनिधियों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरी बालिकाओं और स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती तारा पाण्डे रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की मंत्री श्रीमती मन्जू बिष्ट ने की। विशिष्ट अतिथियों में महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती मीरा बोरा एवं वार्ड सभासद श्रीमती दीप्ति पाण्डे उपस्थित रहीं।
पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक:
कार्यक्रम में मौजूद सुपरवाइजर चित्रा कोहली द्वारा उपस्थित गर्भवती/धात्री माताओं और किशोरी बालिकाओं को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। उन्होंने महिलाओं को अपने दैनिक आहार में संतुलित भोजन जैसे—मोटे अनाज, दालें, हरी सब्जियां, फल, गुड़, दूध, दही और अंडा आदि शामिल करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि महिलाओं और किशोरियों में अक्सर खून की कमी (एनीमिया) पाई जाती है, जिसे पौष्टिक भोजन के सेवन से दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए 6 माह तक केवल स्तनपान कराने, उसके बाद ऊपरी आहार देने, समय पर टीकाकरण कराने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की ताकि बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सके।

विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी व लाभ वितरण:
आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती प्रभा काण्डपाल द्वारा उपस्थित महिलाओं को विभाग की कल्याणकारी योजनाओं जैसे— नन्दा गौरा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना और महालक्ष्मी किट योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 234 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया, जिसका विवरण इस प्रकार है:
- प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना: 109 महिलाएं लाभान्वित हुईं।
- महालक्ष्मी किट योजना: 120 महिलाओं को किट प्रदान की गई।
- नन्दा गौरा योजना (जन्म): 05 बालिकाओं को लाभ मिला।
- नन्दा गौरा योजना (इन्टर पास): 00 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया।
कार्यकत्रियों का सम्मान और बच्चों को उपहार:
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सदस्यों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका के सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वार्ड सभासद द्वारा कार्यक्रम में मौजूद बच्चों को उपहार और फल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के नाम निम्नलिखित हैं:
- श्रीमती तारा पाण्डे (महिला मोर्चा अध्यक्ष)
- श्रीमती मीरा बोरा (उपाध्यक्ष)
- श्रीमती मन्जू बिष्ट (मंत्री)
- श्रीमती दीप्ति पाण्डे (वार्ड सभासद)
विभागीय कर्मचारी (सुपरवाइजर एवं कार्यकत्री):
- चित्रा कोहली (सुपरवाइजर)
- प्रभा काण्डपाल (कार्यकत्री)
- किरन पाण्डे (सहायिका)
उपस्थित लाभार्थी (किशोरी बालिका, माताएं एवं अन्य महिलाएं):
- कु० महक (किशोरी बालिका)
- मनीषा (6-3 वर्ष के बच्चे की माता)
- श्वेता साहनी (6-3 वर्ष के बच्चे की माता)
- सरोज (3-6 वर्ष के बच्चे की माता)
- परवीन (3-6 वर्ष के बच्चे की माता)
- फिजा (3-6 वर्ष के बच्चे की माता)
- हसीन जहाँ
- मेहरू निशा (6-3 वर्ष के बच्चे की माता)
- गौरी कश्यप (गर्भवती महिला)
- अंजलि (धात्री माता)
- अंशिका (धात्री माता)
- सोनी (गर्भवती महिला)
- सुमन देवी (गर्भवती महिला)
- अफसाना (धात्री माता)
- दीपा देवी (6-3 वर्ष के बच्चे की माता)
- जेबा (धात्री महिला)

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें