लालकुआं में जल निगम के खिलाफ फूटा गुस्सा, सभासदों ने किया धरना-प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लालकुआं। नगर में पिछले एक वर्ष से चल रही अव्यवस्थाओं और जनता को हो रही परेशानी के खिलाफ आखिरकार नगर पंचायत के सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। अमृत योजना के तहत जल निगम द्वारा की जा रही पाइपलाइन बिछाने की धीमी व लापरवाहीपूर्ण कार्यशैली से नाराज सभासदों और व्यापारियों ने शनिवार को जल संस्थान कार्यालय के बाहर जमकर धरना-प्रदर्शन किया।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व सभासद भुवन पांडे व योगेश उपाध्याय ने किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जल निगम द्वारा एक वर्ष से नगर की सड़कों को खोदकर अधर में छोड़ दिया गया है। पाइपलाइन बिछाने के बाद गड्ढों को बंद नहीं किया गया, जिसके चलते आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढों में आवारा पशु भी गिरकर घायल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर नगर निगम गंभीर, निशुल्क जांच शिविर के अंतर्गत दर्जनों कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गत दिवस जल निगम कर्मचारियों ने वार्ड नंबर एक में खुदाई के दौरान जल संस्थान की पाइपलाइन तोड़ दी। तब से अब तक उसकी मरम्मत तक नहीं की गई। आरोप है कि मरम्मत कार्य को लेकर जल निगम और जल संस्थान के अधिकारी आपसी खींचतान में लगे हैं, जबकि शहर में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ यात्रा पर आए तमिलनाडु के श्रद्धालु नंदप्रयाग में अलकनंदा में बहे: पिता का तर्पण कर जल भरते समय हुआ हादसा, सर्च ऑपरेशन जारी

व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश चौधरी, समाजसेवी विक्की रजवार, मनोज दिवाकर, सईद सिद्दीकी और विशाल कुमार समेत कई लोग धरने में शामिल हुए।

इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी भी आंदोलन की राह पकड़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में नेशनल हाईवे पर फिर दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता के सामने ही बेटी की दर्दनाक मौत

प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि यदि जगह-जगह पड़े गड्ढों को तुरंत नहीं भरा गया तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा

 

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad