लालकुआं विधानसभा से हरीश रावत को हार को लेकर फूटने लगा गुस्सा, कहा 9 व 10 नंबरी ने हरीश रावत को हराया,देंखे वीडिओ

खबर शेयर करें -

लिंक को क्लिक कर देंखे वीडिओ https://youtu.be/UrHXsDDm4aE

हल्द्वानी- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की लालकुआं से हार को लेकर बयानों का दौर समाप्त नहीं हो रहा है। हरीश रावत की करारी हार के बाद कांग्रेस के प्रदेश सचिव गोपाल रावत ने बड़ा बयान देते हुए लालकुआँ विधानसभा के दो बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए है।
वीडियो जारी करते हुए गोपाल रावत ने कहा की हरीश रावत लालकुआं विधानसभा सीट से हारने वाले नहीं थे, लेकिन उनके साथ घूमने वाले दो लोग जो कि 9 नंबरी और दस नंबरी हैं उन्होंने हरीश रावत को हराने का काम किया है।
गोपाल रावत ने कहा कि हरीश रावत के साथ चुनाव में घूम रहे दोनों नेताओं ने जमीन में कार्यकर्ताओं से मिलाने के बजाय हरीश रावत को गोल घेरे में उलझाए रखा। यही नहीं हरीश रावत को कार्यकर्ताओं से भी नहीं मिलने दिया और तो और यह 9 नंबरी और दस नंबरी नेता अपने बूथ से हरीश रावत को वोट तक नहीं दिला पाए। गोपाल रावत ने कहा कि
विधानसभा के इन दोनों नेताओं को कांग्रेस जनों ने तन मन से चुनाव लड़ाया, लेकिन इन दोनों नेताओं ने हरीश रावत को चुनाव लड़ाने के बजाय उन्हें हराने का काम किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी