चंपावत: बोलेरो और बाइक की टक्कर में सेना का जवान और पत्नी गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

चंपावत: जिले के लोहाघाट तहसील क्षेत्र में खेतीखान के पास मंगलवार शाम को एक बोलेरो जीप और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार सेना के जवान और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, शाम को पोखरी की ओर जा रही बाइक और पाटी से लोहाघाट की ओर आ रही बोलेरो में खेतीखान के पास भीषण टक्कर हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बिटिया की इज्जत बचाने में गई पिता की जान, पुलिस ने दोनों हत्यारे भाइयों को किया गिरफ्तार

घायल दंपति को तत्काल उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सक ने दोनों घायलों को चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

चिकित्सक डॉक्टर सुमित ने बताया कि घायल सेना का जवान दीपेश सिंह महरा, जो छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे, के पैर में गंभीर चोट लगी है। उनकी पत्नी अनीता महरा के पैर और कमर में भी गंभीर चोटें आई हैं। डॉ. सुमित ने यह भी बताया कि दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। दंपति महरा गांव (पोखरी) के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर बिंदुखत्ता में हुंकार: राजस्व गांव और गौला तटबंध की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू

दुर्घटना की सूचना मिलने पर लोहाघाट थाने की 112 की टीम, एएसआई गोपाल सनवाल के नेतृत्व में, अस्पताल पहुंची और घायलों व घटना की जानकारी ली। मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस में तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नेशनल हाईवे 309 पर बेकाबू स्कॉर्पियो और डंपर की भीषण भिड़ंत: शादी के चार महीने बाद ही उजड़ा सुहाग, पति की मौत, पत्नी हायर सेंटर रेफर

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad