जिगर के टुकड़े ने ही माता-पिता को कर दिया मौत के हवाले, चाकू से काटा गला, बनाई ऐसी प्लानिंग, पुलिस भी हैरान

खबर शेयर करें -

मेंरठ में इकलौते बेटे ने ही अपने माता-पिता का चाकू से गला काट मौत की नींद सुला दिया। दरअसल मां की पिटाई से परेशान होकर बेटा अपने पिता को मारना चाहता था, लेकिन वारदात के दौरान मां की नींद खुल गई और बेटे को लगा कि कहीं वो सच्चाई ना बता दें, इसलिए उन्हें भी मार डाला।

इस वारदात में उसके एक दोस्त ने भी मदद की थी। बाद में आरोपी बेटा दोनों के शव छोड़कर भाग गया।

हत्यारोपी बेटे ने पुलिस अफसरों के सामने वारदात का सच उगला तो हर कोई दंग रह गया। हत्यारोपी आर्यन ने बताया कि उसने और उसके दोस्त ने तब तक दोनों पर वार किए, जब तक उनकी आखिरी सांस नहीं टूट गई। प्रमोद और ममता का 22 वर्षीय बेटा आर्यन मेरठ कॉलेज से बीएससी कंप्यूटर साइंस कर रहा है। आर्यन गुरुग्राम में कॉल सेंटर में जॉब कर रहा था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कहा किपापा हर दिन शराब पीकर घर आते थे। इसके बाद मम्मी की पिटाई करते थे। मना करने पर मुझसे भी विवाद करते थे। इससे परेशान हो गया था।

आर्यन ने पुलिस को बताया कि पिता की हरकतों से परेशान होकर मैंने उन्हें मारने का प्लान बनाया और इस वारदात में अपने दोस्त को शामिल कर दिया। इसके बाद हम रात को घर लौटे और मैंगो शेक में नींद की दवा मिला पिता को छोड़ सभी को पिला दिया। आर्यन ने बताया, इसके बाद हम दोनों लोग बेडरूम में जाकर पिता प्रमोद का गला चाकू से रेतकर हत्या कर दी। उसी दौरान पिता की चीख सुनकर अचानक मां ममता नींद से उठ गईं। हम दोनों को लगा कि कहीं मां पुलिस को सच न बता दे। इसलिए गुस्से में हम दोनों ने मां का भी गला रेत दिया। वारदात के बाद दोस्त को घर छोड़कर गुड़गांव चला गया।