रिश्ता तय होते ही अश्लील वीडियो से खेला ‘ब्लैकमेल’ का दांव, मंगेतर को भेजा वीडियो

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,रुद्रपुर। युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर कथित तौर पर उसकी अश्लील वीडियो बनाने और बाद में वीडियो उसके मंगेतर को भेजने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के विरोध करने पर आरोपित ने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
रुद्रपुर निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पुत्री की घास मंडी निवासी अर्जुन आर्य से जान-पहचान थी। आरोप है कि इसी दौरान अर्जुन उसकी पुत्री को अपने कमरे पर ले गया, जहां उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिला दिया। इसके बाद आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
महिला के अनुसार, बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच युवती का विवाह कहीं और तय हो गया। आरोप है कि इससे नाराज अर्जुन ने युवती की अश्लील वीडियो उसके होने वाले पति को भेज दी। घटना की जानकारी होने पर युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी।
आरोप है कि वीडियो को हथियार बनाकर युवती को लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। इससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो गई। पीड़िता की मां ने पुलिस से आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एसएसआइ खुशवंत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपित अर्जुन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad