असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को दी जन्मदिन की बधाई, मां कामाख्या से की उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना

खबर शेयर करें -
देहरादून। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से सीएम धामी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए देवभूमि उत्तराखंड की पवित्रता को बनाए रखने तथा राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए उनके द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव के चरणों में की प्रार्थना, जनसेवा में सफलता की जताई उम्मीद
अपने शुभकामना संदेश में असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मां कामाख्या और महान संत श्रीमंत शंकरदेव के श्रीचरणों में उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री के लंबे व स्वस्थ जीवन और जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की है। सरमा ने मुख्यमंत्री धामी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनका नेतृत्व देवभूमि को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और जनसेवा के कार्यों में उन्हें लगातार अभूतपूर्व सफलता मिलती रहेगी।
यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी मामले में कथित वीआईपी को राज्यपाल बनाए जाने के विरोध का मामला गरमाया; हरीश रावत और गणेश गोदियाल समेत 30 कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के समर्थन में आए अभिनेता हेमंत पांडे; कहा— 'बहन चिंता मत करो, पूरा उत्तराखंड तुम्हारे साथ है'