हल्द्वानी के तीनपानी में दुस्साहस: पुरानी रंजिश में गोलगप्पे खा रहे दो भाइयों पर चापड़ और छुरे से जानलेवा हमला, दो आरोपी हिरासत में

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी (नैनीताल)। तीनपानी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने दो सगे भाइयों पर चापड़ और छुरे से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने गोलगप्पे खा रहे भाइयों पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है।

गाली-गलौज के बाद गर्दन पर चापड़ से किया वार

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में निर्माणाधीन मकान से मिला युवक का शव: इलाके में फैली सनसनी, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

पुलिस को सौंपी तहरीर में तीनपानी निवासी यमन प्रकाश ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7:45 बजे वह अपने भाई अमन प्रकाश के साथ शनि मंदिर के पास गोलगप्पे खा रहा था। इसी दौरान क्षेत्र के ही तीन युवक गौरव, सौरभ और सचिन पुरानी रंजिश के चलते वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर आरोपी गौरव महतोलिया ने चापड़ से अमन की गर्दन पर हमला करने की कोशिश की, जो बचाव के दौरान उसकी पीठ पर जा लगा और गहरा घाव हो गया। वहीं, सचिन ने छुरे से हमला कर अमन का दाहिना हाथ लहूलुहान कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर का 'गदर' शांत कर गए धामी ! एक मंच पर दिखे धामी, अरविंद पांडे और सुखीजा, समर्थकों के नारों ने दिए सियासी संकेत

कार का सेंट्रल लॉक बंद कर बचाई जान, दो आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने बमुश्किल दोनों भाइयों को बचाया। आरोप है कि जब पीड़ित अपने घायल भाई को कार में बैठाकर अस्पताल ले जाने लगा, तब भी आरोपियों ने फिर हमला करने का प्रयास किया। पीड़ित ने तुरंत कार का सेंट्रल लॉक बंद कर किसी तरह अपने भाई को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल दो आरोपियों—गौरव और सचिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि तीसरे फरार आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक ने धूमधाम से मनाया 105वां स्थापना दिवस: कर्मचारियों ने निकाली बैंकिंग जागरूकता रैली, सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया सम्मान
Ad