प्रस्तावित मॉल पर उड़ती अफवाहों पर बाली की दो टूक— “मैं शहर को बसाने आया हूं, उजाड़ने नहीं” व्यापारियों के हित से खिलवाड़ नहीं होगा

खबर शेयर करें -
Oplus_131072

व्यापारियों को साथ बैठाकर बनेगी रणनीति, नुकसान का प्रस्ताव हुआ तो खुद वापस लूंगा: बाली

काशीपुर।प्रस्तावित मॉल को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए महापौर दीपक बाली ने दो टूक कहा—
“मैं शहर को बसाने आया हूं, उजाड़ने नहीं। काशीपुर का विकास व्यापारियों और नागरिकों को साथ लेकर ही होगा, किसी के नुकसान की कीमत पर नहीं।”

 

नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित मॉल को लेकर फैल रही अफवाहों पर महापौर दीपक बाली ने सख़्त और स्पष्ट रुख अपनाते हुए पूरी तरह विराम लगा दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी व्यापारी का अहित सोचने वाला कोई प्रस्ताव न तो बनेगा और न ही लागू होगा। महापौर ने साफ किया कि मॉल को लेकर कोई भी निर्णय व्यापारियों को सामने बैठाकर, उनकी सहमति से ही लिया जाएगा।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि “जो व्यापारी जहां है, वहीं रहेगा। जब तक यह स्पष्ट नहीं हो जाएगा कि प्रस्तावित योजना से आपकी दुकान की कीमत और बिक्री पहले से तीन गुना बढ़ेगी, तब तक किसी भी प्रस्ताव को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। यदि कहीं से भी व्यापारियों के नुकसान की आशंका सामने आई, तो ऐसे प्रस्ताव को मैं खुद तत्काल वापस ले लूंगा।”
उन्होंने व्यापारियों को निगम की रीढ़ बताते हुए कहा कि काशीपुर की अधिकांश दुकानें नगर निगम की अधिकृत संपत्तियां हैं, इसलिए निगम कभी भी अपने ही व्यापारियों के खिलाफ निर्णय नहीं ले सकता। “मैंने काशीपुर को ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया है, ताकि आने वाली पीढ़ी एक नए और विकसित काशीपुर को देख सके,” महापौर ने कहा।
महापौर बाली ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कुछ छल-प्रपंची तत्व काशीपुर को आगे बढ़ता नहीं देखना चाहते और जानबूझकर अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि किसी के बहकावे में न आएं और अफवाहों पर ध्यान न दें।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम का कोई भी कार्य व्यापारियों को विश्वास में लिए बिना नहीं होगा। साफ संदेश है—विकास भी होगा, व्यापार भी फलेगा और काशीपुर आगे बढ़ेगा, लेकिन व्यापारियों की कीमत पर नहीं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  ओर जब ग्राहक बनकर ठेके पर जा पहुंचे डीएम सविन बंसल, ‘मैकडॉवेल वन’ खरीद पर देने पड़े ₹20 ज्यादा , ओवर रेटिंग पर ठेकेदार को लगी 50 हजार की चपत

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें