विकास की पिच पर बाली की बैटिंग जारी, एक करोड़ की 7 सड़कों के शिलान्यास से फिर जड़ा छक्का

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। नगर निगम बोर्ड बैठक के एक दिन बाद ही महापौर दीपक बाली ने विकास कार्यों को लेकर अपनी सक्रियता का एक और उदाहरण पेश किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की “काशी की तरह सजाएंगे काशीपुर को” परिकल्पना को गति देते हुए महापौर ने करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सात सड़कों और नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास कर दिया। इसके साथ ही शहर में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया।

महापौर दीपक बाली ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने काशीपुर को गड्ढामुक्त बनाने का संकल्प लिया था और उसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अब तक 1100 से अधिक सड़कों का निर्माण कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता प्रत्येक वार्ड तक विकास पहुंचाना है और किसी भी क्षेत्र को उपेक्षित नहीं रहने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर गिरी चट्टान: दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल; राजस्थान से उत्तराखंड आए थे तीर्थयात्री

शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड संख्या-9 के खड़कपुर-देवीपुरा क्षेत्र से हुई। इसके बाद रामपुरम कॉलोनी, कुंडेश्वरी रोड, रेलवे लाइन गेट क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर सड़क और नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने महापौर का स्वागत करते हुए विकास कार्यों की सराहना की। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि बरसात से पहले उनकी वर्षों पुरानी सड़क की मांग पूरी हो जाएगी।

महापौर प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह और विकास कार्यों की निगरानी कर रहे जसवीर सिंह सैनी ने बताया कि वार्ड संख्या-9 में लगभग 15.99 लाख रुपये, वार्ड संख्या-8 में 63.73 लाख रुपये तथा वार्ड संख्या-6 में 20.50 लाख रुपये की लागत से सड़क और नाली निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में सड़क और जल निकासी की समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  चेयरमैन का ताज सजने बनने के बाद क्या होगा अभिषेक का अगला कदम?

महापौर दीपक बाली ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि नागरिकों को बेहतर सड़क, स्वच्छ वातावरण और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  शक्तिफार्म में सिरफिरे प्रेमी की दुस्साहसिक वारदात: बात करने से इनकार पर महिला मित्र पर झोंका फायर; सीने को छूकर निकली गोली, आरोपी फरार

शिलान्यास कार्यक्रम में पार्षद अभिषेक कुमार, कुलदीप शर्मा, सतीश कुमार, दुर्गेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि एवं पार्षद विजय बॉबी, बूथ अध्यक्ष राजीव कुमार, सुंदरलाल, अशोक कुमार, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज कुमार शर्मा, चेतराम शर्मा, जितेंद्र सिंह बिश्नोई, सुमन देवी, माला, विमला कुमारी, शिखा, नवनीत कुमार, नगर निगम के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। लोगों का कहना था कि जिस गति से विकास कार्य शुरू हो रहे हैं, उससे शहर की तस्वीर बदलती दिखाई दे रही है।

Ad