बेवफा दुल्हन: विदाई के बाद मंदिर में दर्शन करने गई और प्रेमी संग फुर्र हो गई दुल्हन

खबर शेयर करें -

वेलेंटाइन-डे पर दुल्हनियां को ब्याहकर लाने और शादी को यादगार बनाने की एक दूल्हे की हरसत जीवनभर का दर्द दे गई। मप्र के सागर में कैंट थाना इलाके में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें सात फेरों के बाद दूल्हे के साथ ससुराल जा रही दुल्हन बीच रास्ते से गायब हो गई।

वह परेड मंदिर में दर्शन करने गई थी, जिसके बाद फिर वापस नहीं लौटी। दुल्हन के पिता ने ही कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कराई हैं।

सागर क तुलसीनगर निवासी शिब्बू अहिरवार ने कैंट थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बेटी इच्छा की शादी बाछलोन के राजा अहिरवार के साथ सोमवार को हुई है। रात में वैवाहिक रस्मों के बाद मंगलवार सुबह बेटी की विदाई की थी। ससुराल जाते समय उनकी बेटी कैंट इलाके में परेड मंदिर में गाड़ी रुकवाकर दर्शन करने गई थी। जहां से वह गायब हो गई है। दूल्हा और अन्य परिजन कार में बैठे हुए थे। विदाई के ठीक बाद बेटी के गायब होने से पिता जहां हैरान-परेशान हैं तो वहीं दूल्हा राजा अहिरवार और उसका परिवार स्तब्ध है कि अचानक यह क्या हो गया है।

पुलिस के अनुसार दुल्हन इच्छा ने विदाई के बाद ससुराल जाते समय बताया था कि उसे परेड मंदिर में दर्शन करना है, इसके लिए वह अकेली मंदिर में दर्शन करने जाएगी, जिसके बाद दूल्हा राजा अहिरवार और परिजन गाड़ी में ही बैठे रहे और दुल्हन का लिबास और गहने पहले इच्छा मंदिर परिसर के अंदर दर्शन करने गई थी। जब काी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो ससुराल वालों को आशंका हुई और मंदिर के अंदर जाकर देखा तो दुल्हन वहां नहीं थी, आसपास काफी ढूंढा, लेकिन उसका पता नहीं चला। वह दुल्हन के लिबास और गहने पहले हुए थे। बावजूद इसके आसपास मौजूद किसी ने भी उसे बाहर निकलते या आते-जाते नहीं देखा।

पिता ने पुलिस का बताया असहमति जैसी बात कभी नहीं बताई

पिता ने पुलिस में बेटी की गुमशुदगी की शिकायत करते हुए बताया है कि बेटी के किसी और के साथ जाने की बात पर उसे विश्वास नहीं हो रहा है। कारण राजा से उसकी शादी करीब एक साल पहले ही तय कर दी थी। उसे एक-एक बात की जानकारी थी, लेकिन उसने कभी इसको लेकर असहमति या आपत्ति नहीं जताई थी। फिलहाल मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दुल्हन की पतासाजी में जुट गई हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad