सीएम धामी को मिली बड़ी कामयाबी, खाड़ी देशों से 15,475 करोड़ रुपये का MoU

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में दिसंबर में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बड़ी कामयाबी मिली है. सीएम की खाड़ी देशों की यात्रा में अब तक 15,475 करोड़ रुपए के एमओयू पर साइन किए जा चुके हैं.

धामी की उपस्थिति में बुधवार को अबू धाबी में 3,550 करोड़ रुपए के एमओयू पर दस्तखत हुए.

देहरादून में आगामी 8 और 9 दिसंबर को उत्तराखंड ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन होने जा रहा है. इसमें अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री धामी दुबई और अबू धाबी की यात्रा पर हैं. धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने अबू धाबी में कई व्यापारिक समूहों के साथ बैठक की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी उद्योग घरानों को दिसंबर में देहरादून में होने वाले सम्मेलन में आने का न्योता दिया. धामी के साथ कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रियंका वाड्रा की जेठानी के फार्म हाउस विवाद में कूदे विधायक तिलक राज बेहड़, पुलिस से झड़प के बाद गेट पर धरने पर बैठे, आत्मदाह की चेतावनी

खाड़ी देशों से मिला करोड़ों का निवेश

अबू धाबी में बुधवार को हुए एमओयू में लुलू ग्रुप के साथ रियल एस्टेट के लिए 1,000 करोड़ रुपए का एमओयू शामिल है. इसके अलावा हाइपर मार्केट के साथ टूरिज्म में निवेश को 500 करोड़ और फूड पार्क के लिए 250 करोड़ का निवेश मिला है. एसीटी फैसिलिटिज मिडिल ईस्ट के साथ 1,500 करोड़ और रिजेन्ट ग्लोबल के साथ फार्मा क्षेत्र में निवेश के लिए 300 करोड़ रुपए के एमओयू शामिल हैं. इससे पहले दुबई में 11,925 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे. कुल मिलाकर खाड़ी देशों में 15 हजार 475 करोड़ के निवेश एमओयू किए गए.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ऐतिहासिक बदलाव: मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू; CM धामी बोले- 'यूसीसी की तरह वन नेशन वन एजुकेशन की शुरुआत'

दिसंबर में उत्तराखंड ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट
उत्तराखंड सरकार वैश्विक स्तर पर निवेशकों को राज्य में निवेश करने के लिए उत्तराखंड ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. इस दौरान दुनिया भर से कई उद्योगपति इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत के उत्तराखंड पहुंचेंगे. जो राज्य में अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश करेंगे. जिससे की प्रदेश के विकास को गति मिल सके.

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रियंका वाड्रा की जेठानी के फार्म हाउस विवाद में कूदे विधायक तिलक राज बेहड़, पुलिस से झड़प के बाद गेट पर धरने पर बैठे, आत्मदाह की चेतावनी
Ad