लालकुआं में दिनदहाड़े पूर्व चेयरमैन के घर से बाइक चोरी: CCTV में कैद हुई वारदात, बेखौफ चोरों ने दिया घटना को अंजाम

खबर शेयर करें -

लालकुआं। लालकुआं में बाइक चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें दिन के उजाले और लोगों की मौजूदगी का भी डर नहीं रहा। ताजा मामला नगर के वार्ड नंबर 3 का है, जहां पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय रामबाबू मिश्रा के आवास से चोर दिनदहाड़े बरामदे में खड़ी बाइक (UK06BN-6402) चोरी कर फरार हो गए। दोपहर करीब 11:45 AM बजे बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर हेलमेट पहनकर पहुंचे दो शातिर बदमाशों ने बेहद बेखौफ अंदाज में चादर हटाकर बाइक स्टार्ट की और रफूचक्कर हो गए। हैरत की बात यह रही कि जिस समय वारदात हुई, उस वक्त घर में परिजनों के अलावा वहां संचालित प्ले स्कूल में बच्चे और शिक्षिकाएं मौजूद थे, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी।

यह भी पढ़ें 👉  नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, ब्लैकमेल कर लाखों ऐंठने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार; 1 लाख नकद और कार बरामद

परिजनों द्वारा CCTV फुटेज खंगालने पर पूरी घटना की पोल खुली, जिसके बाद पूर्व चेयरमैन के पुत्र विवेक कुमार मिश्रा ने ऑनलाइन पुलिस शिकायत दर्ज कराई। पूर्व में भी कई बाइक चोरी की अनसुलझी घटनाओं के बीच दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर भारी चिंता व्याप्त है। मामले पर संज्ञान लेते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस आसपास के अन्य CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी व बाइक बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मां के प्रेमी ने नशीली दवाएं देकर किशोरी से महीनों किया दुष्कर्म, पीड़िता के गर्भवती होने पर खुली करतूत; पुलिस ने आरोपी नजीर को दबोचा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल: PPS कैडर के 12 अफसरों के तबादले; शेखर सुयाल बने एएसपी सिटी देहरादून तो हरबंस सिंह को मिली हल्द्वानी की कमान

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें