बिंदुखत्ता का गौरव: मनीषा बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट; ऑल इंडिया स्तर पर हासिल की 17वीं रैंक

खबर शेयर करें -

लालकुआं। इंद्रा नगर प्रथम, बिंदुखत्ता निवासी मनीषा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

मनीषा ने अपनी उच्च शिक्षा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड उद्यान एवं वानिकी विश्वविद्यालय से वन विज्ञान विषय में स्नातक (विशेष योग्यता) की उपाधि प्राप्त की। सेना में अधिकारी बनने की उनकी यात्रा काफी प्रेरणादायक रही। पहले प्रयास में उन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी, लेकिन वरीयता सूची में स्थान न मिलने के कारण चयन नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने दोबारा प्रयास किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 17वां स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अवैध शराब ने ली मजदूर की जान; होली से पहले बिगड़ी थी हालत, 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

चयन के बाद उन्होंने चेन्नई स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद 7 मार्च को आयोजित शपथ ग्रहण परेड के साथ उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिली।

यह भी पढ़ें 👉  यूपी से नशे की खेप लेकर आ रहा तस्कर गिरफ्तार, 6 हजार नशीले कैप्सूल और 51 हजार नकद बरामद

मनीषा अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता और अपने नाना को देती हैं, जो स्वयं पूर्व सैनिक रहे हैं और उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रहे। इसके अलावा चयन साक्षात्कार की तैयारी में प्रशिक्षक विवेक पांडे तथा मार्गदर्शक मोहित भट्ट, जो स्वयं सेना में अधिकारी हैं, का भी उन्हें महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला।

यह भी पढ़ें 👉  बेटियों ने निभाई बेटे की जिम्मेदारी; 85 वर्षीय मां को दी मुखाग्नि, रूढ़ियों को तोड़ पेश की मिसाल

मनीषा की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad