धूमधाम से मनाया गया उत्तरांचल पंजाबी महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रॉकी भाई का जन्मदिन

खबर शेयर करें -


पदाधिकारियों ने केक खिलाकर दी बधाई, शुभकामनाओं से सराबोर रहा माहौल

राजू अनेजा, काशीपुर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की काशीपुर इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश अरोड़ा ‘रॉकी भाई’ का जन्मदिन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर रॉकी भैया से केक कटवाया और  उन्हें केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी और उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
महानगर अध्यक्ष संजय अरोड़ा के निजी कार्यालय में आयोजित जन्मदिन समारोह में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। सभी ने रॉकी भाई को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति अपना स्नेह और आत्मीयता व्यक्त की। हंसी-खुशी और आपसी भाईचारे के बीच मनाए गए इस समारोह ने जन्मदिन की खुशियों को और भी खास बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आटा चक्की से राष्ट्रपति भवन तक का सफर… एक कमरे से शुरू हुई जिंदगी ने हासिल किया देश का सर्वोच्च सम्मान, पति के संघर्ष की कहानी सुनाते हुए भावुक हुईं उर्वशी बाली

 

साथियों का प्यार ही सबसे बड़ी पूंजी : रॉकी भाई

इस अवसर पर राकेश अरोड़ा ‘रॉकी भाई’ ने सभी पदाधिकारियों, मित्रों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साथियों का प्यार, सम्मान और अपनापन उनके लिए बेहद अनमोल है। जिस आत्मीयता के साथ सभी ने उनके जन्मदिन को खास बनाया, उसके लिए वह सभी के हृदय से आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि संगठन के साथियों का स्नेह और सहयोग उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा से निभाने की प्रेरणा देता है। आपसी एकता, भाईचारा और सहयोग ही किसी भी संगठन की असली ताकत होते हैं।
शुभकामनाओं के साथ यादगार बना समारोह
जन्मदिन समारोह के दौरान पदाधिकारियों ने रॉकी भाई के सुखद, समृद्ध और सफल जीवन की कामना की। सभी ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। आत्मीयता और उत्साह के बीच संपन्न हुआ यह आयोजन आपसी प्रेम, सम्मान और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बना।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: धौलछीना के हरड़ा क्षेत्र में गहरी खाई में गिरा वाहन; दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एसडीआरएफ ने निकाले शव
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: प्रशासनिक हस्तक्षेप से सुलझा नगर पंचायत अध्यक्ष और कोतवाल के बीच का विवाद; स्ट्रीट लाइटें बहाल, शुक्रवार से शुरू होगी सफाई व्यवस्था