हल्द्वानी पंचायत चुनाव: देवलचौड़ तल्ली सीट से BJP की दीपा दरम्वाल ने 4494 वोटों से दर्ज की शानदार जीत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में सभी सीटों पर कड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है। इसी कड़ी में, हल्द्वानी की देवलचौड़ बंदोबस्ती हल्द्वानी तल्ली जिला पंचायत सीट से भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी दीपा दरम्वाल ने एकतरफा मुकाबले में शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी किरन नेगी को 4494 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा नंदा देवी मेले में बड़ा हादसा: चलती झूला ट्रॉली टूटकर नीचे गिरी, दो लोग गंभीर रूप से घायल

यह मुकाबला जिला पंचायत के निवर्तमान उपाध्यक्ष आनंद दरम्वाल की पत्नी दीपा दरम्वाल और कांग्रेस नेता कुंदन सिंह नेगी की पत्नी किरन नेगी के बीच था। मतगणना के दौरान दीपा दरम्वाल को 9537 वोट मिले, जबकि किरन नेगी को मात्र 543 वोटों से संतोष करना पड़ा। इस शानदार जीत के बाद, दीपा दरम्वाल भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसएसपी अजय गणपति ने तीन निरीक्षकों के किए तत्काल तबादले

 

यह जीत हल्द्वानी में भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

 

यह भी पढ़ें 👉  लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़: सुहागरात पर पति को नशीला पदार्थ देकर लूटा, भागते समय महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad