भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान: नितिन नवीन की टीम में 13 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री शामिल; तीरथ सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। संगठन में क्षेत्रीय संतुलन और अनुभव को तरजीह देते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को नितिन नवीन की टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वसुंधरा राजे, राम माधव और बैजयंत पांडा को भी उपाध्यक्ष की कमान
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ-साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, वरिष्ठ नेता राम माधव तथा बैजयंत जय पांडा को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा डी पुरदेश्वरी, रेखा वर्मा, भारती प्रवीण पंवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य और एम नागराज को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण
तीरथ सिंह रावत, जो इससे पूर्व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और राज्य भाजपा अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण प्रशासनिक व संगठनात्मक पदों पर रह चुके हैं, को राष्ट्रीय स्तर पर उपाध्यक्ष का पद मिलने से राज्य के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। संगठन में इस बड़ी जिम्मेदारी के साथ तीरथ सिंह रावत अब केंद्रीय स्तर पर पार्टी की नीतियों और सांगठनिक विस्तार में मुख्य भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में लागू हुई 'एक मंडी-एक गांव' योजना: सभी 23 कृषि मंडी समितियां गोद लेंगी गांव, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और सुविधाएं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में लागू हुई 'एक मंडी-एक गांव' योजना: सभी 23 कृषि मंडी समितियां गोद लेंगी गांव, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और सुविधाएं