राजू अनेजा,लालकुआ । हल्द्वानी के बीरशिवा स्कूल द्वारा आयोजित एनएनडी भट्ट मेमोरियल ट्रॉफी के तत्वाधान में इंटर स्कूल डांस ड्रामा प्रतियोगिता में भी बी एल एम एकेडमी के विद्यार्थियों ने बाजी मार कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रतियोगिता में विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
एनएनडी भट्ट मेमोरियल ट्रॉफी के तत्वाधान में आयोजित इंटर स्कूल डांस ड्रामा प्रतियोगिता में भी बी एल एम एकेडमी के विद्यार्थियों अपना उत्कर्ष प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने इसका श्रेय विद्यालय के कोच राज चौहान को दिया है। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले जिया अनेजा ,तनिष्का, खुशी, मन्नत ,राज ,मीनाक्षी ,नेहा, सुदीप्ति और वर्षा को विजेता ट्रॉफी देकर उत्साहवर्धन किया ।इधर कला प्रतियोगिता में रश्मि दुर्गापाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया एव पूर्णिमा वोहरा ने सीनियर कैटेगरी में एक्सटेम्पोर में दूसरा स्थान हासिल किया। उक्त प्रतियोगिता में बी एल एम के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य और सभी कर्मचारियों ने बच्चों की उपलब्धियों के उनके सलाहकारों को बधाई दी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

