अंग्रेजी शराब की दुकान पर बीयर की ओवररेटिंग को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले; पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस

खबर शेयर करें -
देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निरंजनपुर मंडी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर बीयर की ओवररेटिंग को लेकर ग्राहक और दुकान कर्मचारियों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। प्रिंट रेट से अधिक दाम वसूलने का विरोध करने पर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष और मारपीट में बदल गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसके सिर में तीन टांके आए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
ओवररेटिंग का विरोध करने पर ग्राहक को पीटा, दुकानदार ने लगाया तोड़फोड़ व बंधक बनाने का आरोप; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पीड़ित ग्राहक बंटी सक्सेना का आरोप है कि दुकान कर्मचारियों ने अधिक पैसे मांगे और विरोध करने पर उन्हें अंदर खींचकर बेरहमी से पीटा। वहीं, दूसरी ओर शराब दुकान के प्रतिनिधि अमित रावत ने पुलिस को तहरीर देकर बंटी सक्सेना और उसके साथियों पर दुकान में तोड़फोड़ करने, बोतलें व पीओएस मशीनें तोड़ने तथा कर्मचारियों को करीब दो घंटे तक बंधक बनाने का आरोप लगाया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों और वायरल वीडियो फुटेज की जांच कर रही है, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हापुड़ के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गले पर तार के निशान मिलने से हत्या की आशंका
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर-किच्छा के बीकानेर समेत 5 प्रमुख रेस्टोरेंट व बेकरी प्रतिष्ठानों पर GST विभाग की बड़ी रेड, व्यापारियों ने मौके पर सरेंडर किए 21.64 लाख रुपये