
राजू अनेजा,काशीपुर। पड़ोस में बन रहे मकान के कारण घर में आई सीलन की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। शिकायत से नाराज पड़ोसी ने परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला महेशपुरा मदर कॉलोनी निवासी नाजिम हुसैन पुत्र मोहम्मद युसुफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोसी रईस पुत्र कय्यूम के मकान की दीवार उसके मकान से सटी हुई है। करीब 15 दिन पूर्व रईस ने अपने मकान की छत पर लिंटर डाला था और उसमें पानी भरकर छोड़ दिया। लिंटर में पानी भरा रहने से उसके मकान में सीलन आ गई।
नाजिम हुसैन के अनुसार उसने 23 दिसंबर को इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद रईस ने लिंटर से पानी की निकासी नहीं की। इसके बाद नाजिम हुसैन और उसका पुत्र मोहम्मद आरिज रईस से शिकायत करने गए, जहां आरोप है कि रईस ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि रईस और अजीम पुत्र राशिद ने जान से मारने की नीयत से नाजिम हुसैन के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए पुत्र मोहम्मद आरिज को भी डंडों से पीटा गया। आरोपियों ने नाजिम की पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट की।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया और आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ताजा खबर
- 786 के नोट को 77 लाख में बेचने का सपना दिखाकर पचास हजार रुपये ठगे, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
- पूर्व मुख्यमंत्री भगत दा और दीपेंद्र कोश्यारी का क्षेत्र वासियों को रंगोत्सव का संदेश- “हर घर में हो खुशियों की बौछार, हर दिल में घुले अपनत्व का रंग “
- होली पर अलका पाल का संदेश: “रंगों संग जिम्मेदारी भी निभाएं, काशीपुर को आदर्श शहर बनाएं”
- महापौर दीपक बाली ने सभी नगर वासियों को दी होली की शुभकामनाएं, बोले—रंगों सा घुला-मिला रहे काशीपुर का भाईचारा
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का काला कारोबार, संयुक्त टीम ने किया भंडाफोड़
- नगर के प्रमुख समाजसेवी एवं वरिष्ठ व्यापारी सुरेंद्र छाबड़ा ने सभी व्यापारियों एवं क्षेत्र वासियों को दी रंगों के महापर्व होली की शुभकामनाएं
- प्रमुख समाजसेवी एवं पूर्व पार्षद राजकुमार सेठी ने रंगों के महापर्व होली की सभी क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं
- कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने काशीपुर वासियों को दी रंगों के महापर्व होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- भक्ति के रंग में रंगा शक्ति नगर, जयकारों के बीच हुआ भव्य होलिका दहन, समाजसेवी सुरेंद्र छाबड़ा ने दी सभी को होली की शुभकामनाएं
- हरदोई: जहाँ से शुरू हुआ होली का सफर; भक्त प्रहलाद की भव्य शोभा यात्रा ने रचा नया इतिहास


