
राजू अनेजा,काशीपुर। पड़ोस में बन रहे मकान के कारण घर में आई सीलन की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। शिकायत से नाराज पड़ोसी ने परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला महेशपुरा मदर कॉलोनी निवासी नाजिम हुसैन पुत्र मोहम्मद युसुफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोसी रईस पुत्र कय्यूम के मकान की दीवार उसके मकान से सटी हुई है। करीब 15 दिन पूर्व रईस ने अपने मकान की छत पर लिंटर डाला था और उसमें पानी भरकर छोड़ दिया। लिंटर में पानी भरा रहने से उसके मकान में सीलन आ गई।
नाजिम हुसैन के अनुसार उसने 23 दिसंबर को इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद रईस ने लिंटर से पानी की निकासी नहीं की। इसके बाद नाजिम हुसैन और उसका पुत्र मोहम्मद आरिज रईस से शिकायत करने गए, जहां आरोप है कि रईस ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि रईस और अजीम पुत्र राशिद ने जान से मारने की नीयत से नाजिम हुसैन के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए पुत्र मोहम्मद आरिज को भी डंडों से पीटा गया। आरोपियों ने नाजिम की पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट की।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया और आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ताजा खबर
- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज; उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हल्की बारिश का अनुमान, तापमान में आएगी गिरावट
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा मोड़; सात बार के विधायक बंशीधर भगत नहीं लड़ना चाहते आगामी चुनाव, बेटे विकास भगत के लिए मांगी टिकट
- कुटुंब न्यायालय में अजीबोगरीब मामला; महिला अधिवक्ता का जूनियर बनकर आया युवक विचाराधीन मुकदमे की मूल फाइल लेकर फरार
- स्कूल के गेट पर प्रिंसिपल पर टूटा 10वीं का छात्र; निलंबन से नाराज छात्र ने की मारपीट, पुलिस हिरासत में
- उत्तराखंड में सड़कों के पैच रिपेयर अभियान की प्रगति 83.61 प्रतिशत पहुंची; राष्ट्रीय राजमार्गों की सुस्त रफ्तार ने बढ़ाई चिंता
- उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश; सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- यहाँ रामलीला मंचन के दौरान बड़ा हादसा, खर बने कलाकार की गर्दन में लगी तलवार
- नाबालिग की अस्मत से खेलने वाले दोषी को सरकारी वकील सीमा रानी की पैरवी से मिली 20 साल की कठोर सजा
- रुद्रपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, 8 तमंचे बरामद
- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और पति के विवाद पर गरमाई उत्तराखंड की राजनीति; कांग्रेस ने सीएम धामी और सरकार से पूछे तीखे सवाल

