दुग्ध संघ की बोर्ड समीक्षा बैठक में विकास कार्यों का खाका तैयार: अध्यक्ष मुकेश बोरा को जन्मदिवस की मिलीं शुभकामनाएं, शिक्षा मंत्री और बोर्ड सदस्यों ने दी बधाई

खबर शेयर करें -

लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के हड़ियागांव स्थित कार्यालय में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बोर्ड समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक शुरू होने से पहले अध्यक्ष मुकेश बोरा के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, संचालक मंडल के सदस्यों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर दीर्घायु व सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात आयोजित बैठक में दुग्ध संग्रहण, उत्पादन, विपणन, वित्तीय स्थिति और जारी विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव क्रशर हादसे में डंपर हेल्पर की मौत का मामला: परिजनों और क्रशर संचालक के बीच हुआ समझौता, परिवार को मिली 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

बैठक के दौरान दुग्ध उत्पादकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दूध की गुणवत्ता में सुधार, विपणन व्यवस्था को मजबूत करने और लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध संघ का मुख्य उद्देश्य पशुपालक किसानों को बेहतर सुविधाएं, उचित मूल्य और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शी और प्रभावी ढंग से काम करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संचालक मंडल सदस्य आनंद सिंह नेगी, गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार शर्मा, दीपा बिष्ट, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा सहित संघ के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: जहर खाने से गई जान, मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 350 लोगों को मिला लाभ: विशेषज्ञों ने दी परामर्श, जांच और मुफ्त दवाएं

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें