गौला नदी में लापता बिंदुखत्ता निवासी राम सिंह का शव गौलापार के पास मिला: 24 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/काठगोदाम। काठगोदाम स्थित गौला बायपास पुल से मंगलवार को नदी में लापता हुए 65 वर्षीय राम सिंह कोरंगा का शव बुधवार सुबह करीब छह बजे गौलापार स्टेडियम के पास से बरामद कर लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वीडियो से हुई थी पहचान, मंगलवार से जारी था रेस्क्यू
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर निवासी राम सिंह मंगलवार को घर से निकलने के बाद काठगोदाम स्थित गौला बायपास पुल पर पहुंचे थे। इसके बाद उनके गौला नदी में जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसकी मदद से परिजनों ने उनकी शिनाख्त की थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार से ही नदी में सघन खोजबीन और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया था।
तेज बहाव के बीच बुधवार सुबह बरामद हुआ शव
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और गौला नदी के तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान में पुलिस व रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अंततः बुधवार सुबह गौलापार स्टेडियम के समीप नदी किनारे उनका शव दिखाई दिया, जिसे टीम ने बाहर निकाला। शव मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे बिंदुखत्ता व शास्त्रीनगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश