पहाड़ से गिरे बोल्डर की चपेट में आई बोलेरो, 2 की मौत और 4 घायल

खबर शेयर करें -

पौड़ी/ऋषिकेश: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश कहर बनकर बरस रही है। आज, 4 अगस्त को पौड़ी जिले के कोटद्वार में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब पहाड़ से अचानक गिरे एक भारी बोल्डर की चपेट में सवारियों से भरी एक बोलेरो गाड़ी आ गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

 

सिद्धबली बैरियर के पास हुआ हादसा

 

यह हादसा पौड़ी-कोटद्वार-मेरठ नेशनल हाईवे पर कोटद्वार के सिद्धबली बैरियर के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन (UK 11 TA 1610) दुगड्डा से सवारियों को लेकर कोटद्वार आ रहा था। तभी बारिश के बीच पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर टूटकर सीधे वाहन पर आ गिरा, जिससे गाड़ी बुरी तरह से पिचक गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम तत्काल मौके पर पहुँची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें कोटद्वार के बेस अस्पताल पहुँचाया गया। वहीं, नीलकंठ के दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की कार पर भी बोल्डर गिरा, जिसमें परिवार बाल-बाल बच गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना

 

पुलिस ने दी सावधानी बरतने की सलाह

 

कोटद्वार की पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल ने बताया कि बोलेरो में 6 लोग सवार थे, जिनमें से 2 की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि लगातार बारिश के कारण पहाड़ से पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें और सावधानीपूर्वक आवाजाही करें।

यह भी पढ़ें 👉  कैसे लाओगे नम्बर 1 का अवार्ड जब नेताजी के बोर्ड के आगे ही रोज सजता है कूड़े का दरबार! काशीपुर में स्वच्छता की राह में रोड़ा बना वार्ड 18-19 का मुख्य द्वार
Ad