हल्द्वानी: तेज बहाव में बही बोलेरो, एक युवक लापता; 2 लोगों को बचाया गया

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बीती रात से हो रही भारी बारिश के कारण नैनीताल जिले में नदी-नाले फिर से उफान पर हैं। इस दौरान कालाढूंगी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक बोलेरो गाड़ी बरसाती नाले के तेज बहाव में बह गई। इस घटना में गाड़ी में सवार तीन लोगों में से एक युवक लापता हो गया, जबकि दो अन्य को स्थानीय लोगों ने किसी तरह सुरक्षित बचा लिया।


 

नाला पार करने की कोशिश में हुआ हादसा, दो लोग बाल-बाल बचे

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आज होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन, संकल्प बैंक्वेट हॉल में जुटेंगे जिलेभर के प्रतिनिधि; अध्यक्ष मुकेश बोरा ने लिया तैयारियों का जायजा

यह घटना सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे की है। कोटाबाग से पतालिया को जाने वाली सड़क पर घरुडी बरसाती नाला भारी बारिश के चलते उफान पर था। इसी दौरान पतालिया गाँव निवासी दीपक रस्तोगी, दीपू कुनियाल और आनंद सिंह बिष्ट बोलेरो गाड़ी से नाले को पार करने की कोशिश कर रहे थे। पानी के तेज बहाव में गाड़ी बहने लगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद युवाओं ने किसी तरह दीपू और आनंद को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन दीपक रस्तोगी पानी के बहाव में बह गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन

 

लापता युवक की तलाश जारी, पुलिस ने की लोगों से अपील

 

सूचना मिलने के बाद देर रात ही पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुँचीं और सर्च अभियान चलाया। हालांकि, अंधेरा होने के कारण लापता दीपक का कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार सुबह से दोबारा तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर नदी-नालों को पार न करें, क्योंकि चेतावनी बोर्ड लगे होने के बावजूद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। नैनीताल जिला प्रशासन ने भारी बारिश के चलते आज स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना
Ad