पिथौरागढ़: घर पर गिरा बोल्डर, 11 साल के बच्चे की मौत, दो घायल

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में मॉनसून ने एक और कहर बरपाया है। सोमवार देर रात एक बड़ा बोल्डर पहाड़ी से लुढ़ककर एक मकान पर जा गिरा, जिससे घर में सो रहे 11 वर्षीय पूज्य कुमार (प्रिंस) की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


 

क्या है पूरा मामला?

 

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित देवतपुरचौड़ा गांव में आधी रात करीब 1 बजे यह हादसा हुआ। पहाड़ी से गिरे बोल्डर ने रघुवीर प्रसाद और नरेश कुमार के मकान की दीवारों को तोड़ दिया और अंदर जा गिरा। बोल्डर की चपेट में आने से पूज्य कुमार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पूज्य कुमार दिल्ली से अपने परिवार के साथ यहां रिश्तेदारी में आया हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन

 

बचाव और राहत कार्य

 

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया और मृतक बच्चे का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया कि दो घायल हैं और एक बच्चे की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की मंडी में आखिर कब तक बिकता रहेगा पनीर के नाम पर सफेद जहर? मिलावट खोरो ने बदला सप्लाई का तरीका, अब गाड़ियों की अदला-बदली से पहुंच रहा संदिग्ध माल!

 

कई मकान खतरे में

 

हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। इस गांव के लोग हमेशा खतरे के साए में रहते हैं क्योंकि यह पहाड़ी के नीचे बसा है। पिथौरागढ़ जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण दो दर्जन से अधिक मकान खतरे की जद में आ गए हैं, और डेढ़ दर्जन से अधिक मोटर मार्ग अभी भी बंद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना
Ad