उत्तराखंड में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, 5 खाली पद भरे जाएंगे
देहरादून: उत्तराखंड में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार जल्द ही कैबिनेट का विस्तार करने जा रही है। वर्तमान में मंत्रिमंडल में पाँच पद खाली हैं। इनमें से चार पद लंबे समय से रिक्त थे, जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था।
मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में बनाई रणनीति
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री धामी ने हाल ही में अपने दिल्ली दौरे के दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से इस मुद्दे पर महत्वपूर्ण बातचीत की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी रविवार को संकेत दिए कि कैबिनेट विस्तार की कवायद अंतिम चरण में है और जल्द ही नए मंत्रियों की नियुक्तियाँ होंगी।
चुनाव से पहले राजनीतिक संतुलन बनाने की कवायद
यह कैबिनेट विस्तार न केवल उन भाजपा विधायकों की उम्मीदों को पूरा करेगा जो लंबे समय से मंत्री पद का इंतजार कर रहे हैं, बल्कि इसे दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरणों को संतुलित करने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि, कई नामों पर चर्चा गर्म है, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें