‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला भारी जनसमर्थन: सीएसएन पीजी कॉलेज में हुआ भव्य वृक्षारोपण, गणमान्य लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प

खबर शेयर करें -

हरदोई:

प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को स्थानीय सीएसएन पीजी कॉलेज परिसर में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सहायक श्रम आयुक्त सत्यवीर सिंह और कॉलेज के प्रधानाचार्य के.के. सिंह ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पौधों को वृक्ष बनाने तक देखरेख करने का लिया सामूहिक संकल्प

वृक्षारोपण के उपरांत कार्यक्रम में मौजूद सभी नागरिकों और छात्र-छात्राओं ने एक सुर में संकल्प लिया कि केवल पौधा लगाना ही उनका उद्देश्य नहीं है, बल्कि वे इन लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगे और उन्हें विशाल वृक्ष बनने तक पूरी तरह संरक्षित रखेंगे। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति को हरा-भरा बनाना और अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाना हर नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में ये रहे मुख्य रूप से मौजूद

इस भव्य पर्यावरण अभियान को सफल बनाने में शहर के कई प्रबुद्ध वर्ग और सामाजिक संगठनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर मुख्य रूप से एडवोकेट कुमुदनी देवी, समिति के सचिव शत्रुघ्न द्विवेदी, दिवाकर मिश्रा, सुनील त्रिपाठी, महिला अध्यक्ष सरोज सिंगल, जिला महामंत्री ज्योति बघेल, पूजा गुप्ता, अनुराधा मिश्रा, उमा मिश्रा, श्वेता जैन, आरती द्विवेदी, शशि श्रीवास्तव, अनीता अवस्थी, रुबी गुप्ता, अवंतिका तिवारी, कालिंद्री वैश्य, आशा बाजपेई, विनीता पाण्डेय, योग शिक्षिका पूर्णिमा सिंह, आभा श्रीवास्तव, वन दरोगा हरिनाम सिंह, मनीष कुमार, राजू शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ad