लालकुआं: हाईवे पर कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर

खबर शेयर करें -

लालकुआं: हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) डिपो के सामने हाईवे के कट से सड़क पार कर रहे स्कूटी सवार प्रकाश पांडे को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।


 

हादसा और उसके बाद की स्थिति

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार के भी परखच्चे उड़ गए। स्कूटी को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। यह कार ऊधमसिंह नगर जनपद से रजिस्टर्ड है। हादसे के तुरंत बाद, प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल प्रकाश पांडे को एक निजी वाहन से हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर नगर निगम गंभीर, निशुल्क जांच शिविर के अंतर्गत दर्जनों कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

 

पुलिस ने शुरू की जांच

 

घटना की सूचना मिलने पर 112 सेवा की उप-निरीक्षक अंजू यादव मौके पर पहुँचीं। उन्होंने क्षतिग्रस्त कार को हल्दुचौड़ पुलिस चौकी में रखवा दिया है। वहीं, घायल की स्कूटी को ग्रामीण अपने साथ ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ यात्रा पर आए तमिलनाडु के श्रद्धालु नंदप्रयाग में अलकनंदा में बहे: पिता का तर्पण कर जल भरते समय हुआ हादसा, सर्च ऑपरेशन जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  क्या आपका बच्चा पढ़ाई में अव्वल है, लेकिन मंच पर बोलते ही खामोश हो जाता है? अब विनायक लर्निंग देगा आपके बच्चों को आत्मविश्वास की उड़ान

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें