काशीपुर: बेटे की तस्वीर दिखाकर ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या, 3 के खिलाफ केस दर्ज

खबर शेयर करें -

काशीपुर: काशीपुर की एक पेपर मिल में तैनात एक ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले ऑपरेटर को उसके बेटे की तस्वीर दिखाकर पहचान पूछी और उसके बाद निर्मम तरीके से गोली मार दी।


 

कैसे हुआ कत्ल?

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में नेशनल हाईवे पर फिर दर्दनाक हादसा: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता के सामने ही बेटी की दर्दनाक मौत

यह घटना शनिवार रात करीब 10 बजे हुई, जब ऑपरेटर जसवीर अपने दोस्त नवीन रावत के साथ टहल रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर तीन आरोपी, अमन, इमरान और फरदीन, वहाँ पहुँचे। उन्होंने जसवीर को उसके बेटे की फोटो दिखाई और पूछा कि क्या वह उसे पहचानता है। जैसे ही जसवीर ने फोटो देखकर कहा, “यह तो मेरा बेटा है,” उसने आरोपियों की बाइक की चाभी निकाल ली।

यह भी पढ़ें 👉  क्या आपका बच्चा पढ़ाई में अव्वल है, लेकिन मंच पर बोलते ही खामोश हो जाता है? अब विनायक लर्निंग देगा आपके बच्चों को आत्मविश्वास की उड़ान

इस बात से नाराज होकर आरोपियों ने जसवीर पर तमंचा तान दिया। जसवीर के माफी मांगने के बावजूद, आरोपी अमन ने उसकी दाहिनी आँख पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल जसवीर को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


 

FIR और पुलिस की कार्रवाई

 

मृतक के बेटे हरप्रीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों अमन, इमरान और फरदीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर नगर निगम गंभीर, निशुल्क जांच शिविर के अंतर्गत दर्जनों कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad